Rakhi : रिश्ता कोई भी हो उसमें मिलावट नहीं होनी चाहिए, रिश्ता भाई बहन का हो या दोस्ती, और प्यार का लेकिन उसमें अगर स्वार्थ छल कपट, पैसा और प्रापर्टी का लालच आ गया तो वह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिकता , फिर चाहे वह रिश्ता खून का रिश्ता ही क्यों ना हो, आज के आधुनिक युग में जहां हर कोई अपने-अपने जिंदगी में व्यस्त है , पैसा कमाने और अच्छी जिंदगी जीने के लिए परिवार से दूर है. ऐसे में यह सारे रिश्ते खून के रिश्ते होने के बावजूद लॉन्ग डिस्टेंस के चलते उस वक्त काम नहीं आते जब हमें उनकी सख्त जरूरत होती है.
उस दौरान हमारे साथ कुछ ऐसे रिश्ते जुड़े होते हैं जो खून के रिश्ते तो नहीं होते, लेकिन बुरे वक्त में साथ देने वाले जरूर होते हैं. क्योंकि इनसे हमारा दिल का और सच्चा रिश्ता होता है.
जैसे कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर हर किसी की तमन्ना होती है कि वह इस त्यौहार को खुशी खुशी और पूरे धूमधाम से मनाए और अपने भाई बहन के साथ राखी बांधकर इस त्यौहार को एंजॉय करें. लेकिन वक्त और हालात के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाता , क्योंकि हम अपने काम धंधे और करियर को संवारने के चक्कर में अपने परिवार से कोसों दूर होते हैं, ऐसे मौके पर हमारे राखी भाई और बहन जो दिल से जुड़े होते हैं और हमेशा हमारे साथ और हमारे काम आते हैं.
ऐसे राखी भाई बहन के रिश्ते में ना तो कोई दिखावा होता है , और ना हीं कोई फॉर्मेलिटी होती है, इस रिश्ते के पीछे ना कोई स्वार्थ होता है, ना ही कोई लालच होता है लेकिन इस रिश्ते में विश्वास , सम्मान, प्यार, अपनापन, जरूर होता है. जो आपको मुसीबत में देखकर बिना कुछ कहे सुने आपकी मदद के लिए आ जाता है . राखी के बंधन से बंधे ये प्यारे भाई बहन आपकी चिंता करते हैं, आपसे प्यार करते हैं और इस राखी भाई बहन वाले रिश्ते को पूरे दिल से निभाते है . बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इससे अछूते नहीं है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई हीरो हीरोइन रक्षाबंधन पर अपने राखी भाई बहन के साथ इस त्योहार को पूरे जोश के साथ मनाते हैं. सो पेश है खून के रिश्ते नहीं बल्कि दिल से जुड़े फिल्मी कलाकारों के राखी भाई बहनों पर एक नजर....
