क्रिसमस-डे के मौके पर बौलीवुड में खूब रौनक देखने को मिली. जी हां, 20 दिसंबर को बौलीवुड स्टार करीना कपूर खान और सैफ अली खान खान के ‘नन्हे नवाब’ तैमूर अली खान का धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया था. इस दौरान तैमूर की खूब सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. वहीं क्रिसमस के मौके पर तैमूर अली खान की कुछ और भी क्यूट तस्वीरें इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर की जा रही हैं.

एक तस्वीर में तैमूर अपने मामू रणबीर कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में रणबीर ने तैमूर को गोदी में पकड़ा हुआ है. तैमूर कैमरा को देख कर लुक दे रहे हैं वहीं रणबीर अपने ध्यान में ही हैं. ये तस्वीर रणबीर की मौम यानी नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इसके अलावा करिश्मा कपूर ने तैमूर एंड फैमिली की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. फोटो में करीना-सैफ, तैमूर, बबीता और रणधीर कपूर, करिश्मा और उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं.

SO ADORABLE OMG I AM CRYINGGGGG ???? HE IS TRULY THE LIGHT OF THE PARTY ALWAYS ?? MY PUKULU THE CUTEST ? with his mamus @therealarmaanjain @aadarjain ?✨

A post shared by Kareena Kapoor Khan Fanclub (@kareenafc) on

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...