सलमान खान अपनी 'टाइगर जिंदा है' के साथ आज सिनेमाघरों में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर फैन्स में तो खासा एक्साइटमेंट है ही, साथ ही सलमान को भी अपनी इस फिल्म से खासी उम्मीदें हैं. इस साल आई सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' बौक्स औफिस पर फ्लौप साबित हुई.
ऐसे में सलमान खान के लिए यह साल काफी ठंडा रहा है. फिल्म के लिए हो रही एडवांस बुकिंग ही बता रही है कि फैन्स को सलमान खान का यह दबंग अंदाज देखने का कितना इंतजार है. ऐसे में यह फिल्म सलमान के लिए इस साल को अच्छा बना सकती है या नहीं यह तो आज रिलीज के बाद पता चल ही जाएगा, लेकिन हम यहां आपको 5 ऐसे कारण बता रहे हैं जिसके लिए यह फिल्म उनके फैंस के लिए खास बन जाती है और इसे देखना जरूरी हो जाता है. ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो उन्हें सलमान की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन ही 30 से 40 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद जता रहे हैं.

सलमान कैटरीना की जोड़ी
सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी पूरे 5 साल बाद इस फिल्म में साथ नजर आने वाली है. सलमान और कैटरीना साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' में आखिरी बार साथ नजर आए थे और दर्शकों को फिर से अपने जोया और टाइगर को साथ देखना का मौका इसी फिल्म में देखने को मिलेगा.
