Cannes Film Festival 2025 : फ्रेंच रिवेरा की हवाओं में जब रचनात्मकता की खुशबू घुलती है और लाल कालीन पर विश्व सिनेमा की धड़कनें उतरती हैं, तब समझ लीजिए कि कान्स का मौसम लौट आया है. 13 मई से 24 मई 2025 तक आयोजित हो रहे 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल ने एक बार फिर विश्व भर के सिनेप्रेमियों, कलाकारों और फैशन आइकन्स को एक मंच पर ला खड़ा किया है.

रेड कार्पेट पर सितारों की चमक

उद्घाटन समारोह से लेकर हर शाम की पेशियों तक, रेड कार्पेट पर सितारों की चकाचौंध देखते ही बनती है. बेला हदीद, एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो और इरीना शायक जैसी सुपरमौडल्स की मौजूदगी ने फेस्टिवल की खूबसूरती को चार चांद लगाए. बेला और एलेसेंड्रा ने विशेष रूप से ओपनिंग नाइट और ‘Partir un jour’ (लीव वन डे) के प्रीमियर में अपने ग्लैमरस अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीत लिया. वहीं हेइडी क्लम और इरीना शायक का अंदाज़ भी उतना ही चर्चित रहा.

सिनेमा जगत के लीजेंड्स आएं नजर

रेड कार्पेट पर सिनेमा जगत के लीजेंड्स की झलक भी देखने को मिली—लियोनार्डो डिकैप्रियो, रौबर्ट डी नीरो, ईवा लोंगोरिया और क्वेंटिन टारनटिनो जैसे दिग्गजों की मौजूदगी ने इस फेस्टिवल को ऐतिहासिक बना दिया.

फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ

78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन प्रसिद्ध अमेरिकी फिल्मकार क्वेंटिन टारनटिनो ने किया. ग्रैंड थिएटर लूमिएर में आयोजित इस समारोह में उन्होंने कहा, "यह मेरा सौभाग्य है कि मैं ऐसे ऐतिहासिक आयोजन के उद्घाटन की घोषणा कर रहा हूं."

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...