आमिर खान बॉलीवुड के सबसे फाइन आर्टिस्ट में से एक है. अपनी एक्टिंग की वजह से वह मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाते है. उनकी फिल्मों में आमतौर पर ऐसा संदेश छुपा होता है जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है. दरअसल, आमिर की साल 2022 में 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, जिस वजह से आमिर ने एक्टिंग से ब्रेक ले रखा था. उनके फैंस इस बात से काफी निराश हो गए थे, लेकिन आमिर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. आमिर खान इस फिल्म से करेंगे कमबैक.

 

बायोपिक फिल्म से करेंगे कमबैक आमिर

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने बाद उन्होंने कहा था कि वह डेढ़ साल के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेंगे.

वहीं एक्टर अब बड़े पर्दे पर वापसी की खबर आई है. आमिर खान को लेकर ऐसी खबरें हैं कि वह एडवोकेट उज्जवल निकम की बायोपिक में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म क अविनाश अरुण डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने 'पाताल लोक', 'स्कूल ऑफ लाइज' और 'किला' जैसी फिल्में बनाई हैं.

उज्जवल निकम की बायोपिक पर काम करेंगे आमिर

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...