टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने नताशा स्टेनकोविक के साथ फिर से शादी कर ली है. दोनों की शादी उदयपुर में संपन्न हुई. हार्दिक ने साल 2020 में नताशा के साथ कोर्ट मैरिज की थी. अब एकबार फिर दोनों ने सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाई हैं. हार्दिक ने शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं. उस समय कोविड-19 की वजह से काफी कम लोग जुटे थे. अब हार्दिक पंड्या और सर्बियाई मॉडल नताशा ने तीन साल बाद वैलेंटाइन डे के मौके पर व्हाइट वेडिंग की है.

हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर दिखाया प्यार

हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हमने तीन साल पहले ली गई प्रतिज्ञाओं को फिर से दोहराकर प्यार के इस द्वीप पर वैलेंटाइन डे मनाया. हम अपने प्यार का जश्न मनाने के दौरान अपने परिवार और दोस्तों को पाकर वास्तव में धन्य हैं.'

शादी में हार्दिक पंड्या ने काले रंग का टक्सीडो सूट पहना हुआ था. वहीं नतासा सफेद गाउन में काफी जंच रही थीं. शादी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है. वायरल हुए वीडियो क्लिप में हार्दिक बॉलीवुड गाने पर ट्यूनिंग जमा रहे है और उनके हाथों में शैम्पेन की बोतल भी है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...