बीते दिनों मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021) का ताज अपने नाम करने वालीं हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) इन दिनों ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं, जिसका कारण उनका वजन बढ़ना है. हालांकि अब हरनाज संधू ने ट्रोलिंग के बाद अपने मोटापे का कारण बताकर ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

बीमारी के कारण बढ़ा वजन

हरनाज संधू का अचानक वजन बढ़ना कोई इत्तफाक नहीं बल्कि एक बीमारी है. दरअसल, मिस यूनिवर्स celiac नाम की बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण 3 महीने में उनका वजन बढ़ा है. हालांकि वह अब अपनी डाइट पर पूरा ध्यान देती नजर आ रही हैं. लेकिन ट्रोलर्स बौडीशेमिंग करते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- आर्यन के साथ 7वां फेरा लेगी Imlie, वायरल हुआ वीडियो

डाइट को सिंपल रखती हैं हरनाज

 

वजन बढ़ने की बात पर एक इंटरव्यू में हरनाज संधू ने बताया था कि पंजाबी होने के चलते वह खाने की बेहद शौकीन हैं. हालांकि वह घर का बना खाना ही पसंद करती हैं और अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती हैं. एक्सरसाइज के अलावा वह मेडिटेशन और एक्स्ट्रा एक्टिविटी का भी ख्याल रखती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...