बीते दिन दुनिया में मदर्स डे सेलिब्रेट किया गया. इस मौके पर बौलीवुड से लेकर टीवी के सेलेब्स ने अपनी मां संग फोटोज शेयर कीं. वहीं कई एक्ट्रेसेस और सेलेब्स ने पहली बार अपने बच्चे के साथ फोटोज शेयर की हैं, जो सोशलमीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. आइए आपको दिखाते हैं बौलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स के बच्चों की पहली बार शेयर की गई फोटोज की झलक....
बेटी और पति संग शेयर की फोटोज
View this post on Instagram
बीते दिनों सरोगेसी के जरिए बेटी के पिता बने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और सिंगर निक जोनस ने मदर्स डे के मौके पर बेटी संग फोटो शेयर करते हुए स्पेशल पोस्ट किया है. दरअसल, फोटो में प्रियंका जहां अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ बैठी दिख रही हैं. तो वहीं निक जोनस बेटी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट में बताया है कि उनकी बेटी 100 दिन अस्पताल में रहने के बाद मदर्स डे के मौके पर घर आई हैं, जिसे सुनकर फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं.
मोहेना ने भी शेयर की बेटे की फोटो
View this post on Instagram
