‘12वी फेल’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर के घर में गूंजी किलकारियां. इस प्यारे से जोड़े ने अपने पहले बच्चे, एक बेबी बॉय का स्वागत किया है. 7 फरवरी को, कपल ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारे नोट के साथ इसकी घोषणा की. वहीं इस प्यारे जोड़े ने 2022 में शादी की थी.

इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक संयुक्त पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त की और एक प्यारा सा नोट लिखा. इस प्यारे नोट में लिखा है, तारीख (7 फरवरी) का उल्लेख करते हुए- "क्योंकि हम एक हो गए हैं. हम अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी और प्यार से फूले नहीं समा रहे हैं, लव शीतल और विक्रांत.

विक्रांत मैसी को स्टार्स दे रहें हैं बधाई

विक्रांत मैसी की इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी विक्रांत मैसी को कमेंट कर बधाई देते हुए नजर आए. विक्रांत मैसी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए सुनील शेट्टी ने दिल वाले इमोजी के साथ बधाई दी है. इसके अलावा मौनी रॉय, वाणी कपूर, राशि खन्ना, '12वीं फेल' एक्ट्रेस मेधा शंकर समेंत कई स्टार्स ने कमेंट किए.

 

View this post on Instagram

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...