Cult Movies: कल्ट फिल्म उन लोगों को पसंद आती है, जो फिल्म को अलग या असामान्य पाते हैं और जिन के पास फिल्म के प्रति एक समर्पित प्रशंसक आधार होता है, जो इसे बारबार देखते हैं और इस में भाग लेते हैं. ये फिल्में अकसर शुरुआत में मुख्यधारा में सफल नहीं होतीं या अच्छी प्रतिक्रिया नहीं पातीं, लेकिन समय के साथ एक खास पंथ वाले दर्शक वर्ग प्राप्त कर लेती हैं.

बौलीवुड कल्ट फिल्मों को पसंद करता है, खासकर उन फिल्मों को जिन्हें समय के साथ समर्पित प्रशंसकों का समूह मिला है. कल्ट फिल्में ऐसी होती हैं, जो मुख्यधारा से हट कर होती हैं और जिन में एक खास तरह की लोकप्रियता होती है. इन में कुछ फिल्में अकसर कल्ट क्लासिक्स मानी जाती हैं, मसलन फिल्म 'शोले’, को कल्ट फिल्म माना जाता है, क्योंकि समय के साथ इस फिल्म ने बौक्स औफिस पर बहुत बड़ी कमाई की और कल्ट क्लासिक फिल्म कहलाई.

ऐसे समझें

असल में कुछ फिल्मों की स्टोरीलाइन को आप सहज रूप से समझ जाते हैं. मोबाइल चलाते हुए या घर का कामकाज करते हुए इन फिल्मों को देख लेते हैं. ये फिल्में ऐसी होती हैं, जिन का एकएक सीन, एकएक डायलाग रोमांचित कर देता है. ऐसी फिल्मों को मनमस्तिष्क पर जोर दे कर देखना पड़ता है. इन फिल्मों के कैरेक्टर थिएटर्स से निकलने के बाद भी आप का पीछा करते हैं और आप के मनमस्तिष्क में लंबे समय तक बने रहते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...