हिंदी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से कैरियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सबसे पौपुलर और अट्रेक्टिव एक्ट्रेस है. उसने मेहनत के बल पर अपनी एक खास जगह बौलीवुड और हौलीवुड में बनायीं है. वह अपने काम पर हमेशा फोकस्ड रहती है. उसने हमेशा जो सोचा उसे ही किया, इसमें उनका आत्मविश्वास हमेशा झलकता है, जो बहुत स्ट्रोंग है. दीपिका पादुकोण की शादी रणवीर सिंह के साथ हो चुकी है और वे दोनों इस बार पहली दीवाली मनाने वाले है, जिसे लेकर वह बहुत खुश है.

फैमिली के साथ ऐसे मनाती है दीपिका फेस्टिवल

त्यौहार को सेलिब्रेट करना कितना जरुरी है और दीवाली इस बार रणवीर के साथ कैसे मनाने वाली है पूछे जाने पर दीपिका बताती है कि बचपन से ही मैंने त्यौहार को मनाते हुए देखा है, इसमें बचपन की यादें होती है, साथ ही परिवार और उसकी संस्कृति के साथ जुड़ाव को महसूस करते है. ये कम्युनिटी की फीलिंग को ताज़ा करती है. इस दौरान मिठाइयां बनाना, सबको बांटना, रिश्तेदारों से मिलने जाना आदि संभव होता है. इससे रिश्तों में गहराई आती है. गणपति से लेकर दिवाली तक लगातार उत्सव मनाने का दौर चलता रहता है. अच्छा माहौल होता है और मुझे बहुत पसंद है.

 

View this post on Instagram

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...