Dharmendra Deol: 89 वर्षीय धर्मेंद्र जीतेजी सब के दिलों पर राज करते रहे, सिर्फ उन के लाखोंकरोड़ों प्रशंसक ही नहीं, बल्कि बौलीवुड की महान हस्तियां, जैसे अमिताभ बच्चन धरमजी को अपना सब से अच्छा दोस्त और शाहरुख खान, सलमान खान, कौमेडियन कपिल शर्मा, कृष्णा धरमजी को अपना फादर फिगर मानते थे.
साल के होने के बावजूद हर कोई उन से इतना प्यार करता था कि उन की मौत की खबर पर कई बड़े स्टारों को फूटफूट कर रोते देखा गया.
आखिरी दिनों में हुआ कुछ ऐसा
लेकिन उन की मौत के आखिरी दिनों में कुछ ऐसा हुआ कि देओल परिवार मीडिया से खफाखफा नजर आया, जिस के चलते धरमजी की अंतिम यात्रा गुप्त रूप से की गई और देओल हाउस से श्मशान घाट तक उन की अंतिम यात्रा एक साधारण सी एंबुलेंस में की गई, जिस में न तो कोई फूल लगे थे और न ही धर्मेंद्रजी के पार्थिव शरीर को अन्य मृत कलाकारों की तरह फूलों से सजाया गया था.
चाहने वालों से दूरी क्यों
धर्मेंद्र की शवयात्रा में 15 से 20 लोग मौजूद थे बाकी किसी को पुलिस के कड़े बंदोबस्त की वजह से आखरी दर्शन तक नसीब नहीं हुए.
इस के पीछे एक खास वजह बताई जा रही है कि देओल फैमिली नाराज है और अपने दुख में किसी को शामिल नहीं करना चाहती थी.
