‘कोविड 19’के चलते ‘वेनिस’ से अलग इस वर्ष 21 से 30 अक्टूबर के बीच संपन्न होने वाला ‘‘बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’’एक मात्र ऐसा फिल्म समारोह होगा, जो कि आनलाइन नही, बल्कि इस फिल्म समारोह के लिए चयनित, इमरान हाशमी के अभिनय से सजी एकमात्र भारतीय फिल्म‘हरामी’सहित सभी 194 फिल्मों को दर्षक सिनेमाघरों में जाकर देख सकेंगें.

‘इंडो अमरीकन प्रोडक्शन’’ की श्याम मदीराजू द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म‘‘हरामी’’को आधिकारिक तौर पर ‘‘बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2020’’के मुख्य प्रतियोगिता खंड (न्यू होराइजन्स) का एक हिस्सा बनने के लिए चुना गया है. इस प्रतियोगिता में 9 देशों से चयनित ‘‘हरामी’’ एकमात्र भारतीय फिल्म है. ‘कोविड 19’के चलते ‘वेनिस’ से अलग इस वर्ष 21 से 30 अक्टूबर के बीच संपन्न होने वाला ‘‘बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’’एक मात्र ऐसा फिल्म समारोह होगा, जो कि औनलाइन नही, बल्कि इस फिल्म समारोह के लिए चयनित, इमरान हाशमी के अभिनय से सजी एकमात्र भारतीय फिल्म ‘हरामी’सहित सभी 194 फिल्मों को दर्षक सिनेमाघरों में जाकर देख सकेंगें.

फिल्म ‘‘हरामी’’के फिल्मकार श्याम मदिराजू कहते हैं-‘‘फिल्म सर्जक के तौर पर जब मुझे पता चला कि हमारी फिल्म ‘हरामी’ को ‘बुसान फेस्टिवल’की मुख्य प्रतियोगिता खंड के लिए आमंत्रित किया गया है, तो मुझे खुशी के साथ गौरवान्वित होने का अहसास हुआ. कोरिया अभी फिल्म निर्माण ब्रह्मांड का केंद्र है, इसलिए यह उनके उत्सव का एक हिस्सा बनने के लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है. ”

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...