उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसम से', 'कसौटी जिंदगी की' आदि कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है. वे टीवी के सुपरस्टार माने जाते हैं. उन्होंने अपने कैरियर में निगेटिव और पौजिटिव दोनों तरह की भूमिका निभाई है.
टीवी के अलावा उन्होंने 'शूटआउट ऐट लोखंडवाला' और 'मिशन इस्तांबुल' जैसी फिल्मों में भी काम किया है. शांत, धैर्यवान, गंभीर और हैंसडम शब्बीर अहलूवालिया इन दिनों सोनी सब टीवी पर 'उफ ये लव है मुश्किल' में ऐडवोकेट युग सिन्हा की भूमिका निभा रहे हैं, जो उन के अनुसार एक गंभीर चरित्र है, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं.
उन्होंने खास गृहशोभा के लिए बात की.पेश हैं, कुछ खास अंश :
शब्बीर का इस शो को करने की खास वजह इस की कहानी है. उन्होंने आजतक ऐसी भूमिका नहीं निभाई. वे कहते हैं कि इस शो के लिए मुझे अपना वजन भी कम करना पड़ा. बातचीत और हावभाव को बदलना पड़ा है, लेकिन शो में उन की भूमिका को लोग पसंद कर रहे हैं, यही उन की बड़ी उपलब्धि है.
प्यार नहीं था मुश्किल
