अभिनेता शांतनु माहेश्वरी, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से बड़े पर्दे पर कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है . इस फिल्म में आलिया भट्ट और शांतनु पर फिल्माया गाना 'जब सैंया' रिलीज होते ही दर्शकों के दिल में घर कर चुका है . अब एक बार फिर वो अपने दूसरे गाने 'मेरी जान' से दर्शकों को अपना दीवाना बना रहे है .

इस मदमस्त गाने को नीति मोहन ने गाया है जो कि आलिया भट्ट द्वारा अभिनीत किरदार गंगूबाई और शांतनु के खूबसूरत प्यार को गाडी की पिछली सीट पर बैठे हुए दर्शता है . यह बिल्कुल नई जोड़ी अपनी शानदार केमिस्ट्री और अपने चेहरें के हाव-भाव से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है.

'मेरी जान' की धुन आपके पैर को थिरकने पर मजबूर कर देगी . इस गाने में एक-दूसरे को चिढ़ाते हुए, आलिया और शांतनु गाने की शुरुआत में संकेतों और हाथों के इशारों से एक-दूसरे से बात करते दिख रहे है. गाने की शुरुआत को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि प्यार को शब्दों की आवश्यकता नहीं होती है और दोनों कलाकार जिस प्रकार अपनी आंखों से बोल रहे है, सच मानिए काबिले तारिफ़ है . प्यार का एक शानदार चित्रण करते हुए आलिया और शांतनु दर्द, भय, घुटन, निराशा और सबसे अधिक तड़प को व्यक्त करते है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...