गौरव चोपड़ा एक लोकप्रिय फिल्म और टीवी अभिनेता हैं.  वे अपने अब तक के एक्टिंग करियर में कई फिल्मों और टीवी शोज में अभिनय कर चुके हैं जिन मे कभी हां कभी ना, लावण्या, दिल क्या चाहता है, गुलमोहर ग्रांड, इश्क में मरजावां, उतरन आदि टीवी शोज शामिल हैं. गौरव टीवी की दुनिया के सब से बड़े कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 10 का भी हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने होलीवुड में भी काम किया है. फिलहाल वह  ज़ी टी वी के नए शो  'एक शक्ति...एक अघोरी' सीरियल में बतौर लीड किरदार आ रहे हैं. पेश है उनसे की गई बातचीत के मुख्य अंश ;

आप ने आज तक कई तरह के रोल किये , रियलिटी शोज, वेब सीरीज और फिल्मों में भी काम किया. क्या करने में आप को सब से ज्यादा मजा आया?

मैं यह नहीं कह सकता कि क्या करने में मजा आता है. मैं करता वह हूं जो करने में मजा आता है. इसलिए थोड़ा कम करता हूं. कांसेप्ट सुनने में यदि मजा आता है तभी कोई किरदार निभाता हूं. यदि मुझे लगता है कि यह सीरियल या सीरीज मैं देखना चाहूंगा तभी मैं अपने औडियंस से कहता हूं  कि जाइये और देखिये. वर्ना किस हक़ से कहूं. सिर्फ पैसे कमाने के लिए मैं काम नहीं करता.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...