गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में 'नाटू नाटू' सॉन्ग के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड लेना कंपोजर एमएम कीरावानी के लिए गर्व की बात है. गाने को अवॉर्ड मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दी. स्पीच देते हुए उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए, आखिर उन्होंने इस गाने को बनाने में जो मेहनत की थी, वो पूरी तरह से रंग लाई है.

लॉस एंजिल्स में आयोजित 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में एस.एस. राजामौली की फिल्म RRR ने इतिहास रच दिया है. RRR के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन का अवॉर्ड जीता है. ये पल इंडियन सिनेमा के लिए बेहद खास है. इस उपलब्धि पर फैंस और सेलेब्स खुशी से झूम रहे हैं. वहीं, इतने बड़े मंच पर अपने गाने के लिए अवॉर्ड लेते हुए 'नाटू नाटू' के कंपोजर एमएम कीरावानी इमोशनल होते दिखे.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

खुशी से नम हुईं कंपोजर एमएम कीरावानी की आंखें

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में 'नाटू नाटू' सॉन्ग के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड लेना कंपोजर एमएम कीराव के लिए गर्व की बात है. गाने को अवॉर्ड मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दी. स्पीच देते हुए उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए, आखिर उन्होंने इस गाने को बनाने में जो मेहनत की थी, वो पूरी तरह से रंग लाई है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...