बौलीवुड हर साल विवादों में रहता है. खबरों में रहना, विवाद खड़ा करना, लहर पैदा करना और मर्यादा को लांघना शो बिजनेस का अभिन्न अंग है. कभी उनकी निजी ज़िंदगी, कभी उनकी फ़िल्में और कई बार उनकी विचारहीन टिप्पणियां उन्हें मीडिया की चकाचौंध में रखती हैं. इस साल, बॉलीवुड ने कई विवादों को देखा.आइये जानते साल 2019 की 10 सबसे बड़ी controversy...

1. विवेक ओबेरौय meme controversy

पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर खबरों में रहे विवेक ओबेरॉय तब ज्यादा सुर्खियों में आए जब इन्होने अपनी X - गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या को लेकर एक meme शेयर कर दिया,जो ज़ाहिर तौर पर ऐश्वर्या राय बच्चन के निजी जीवन में एक झटका था. उनके ट्वीट में तीन तस्वीरों का एक सेट दिखाया गया था - एक में 'ओपिनियन पोल' का जिक्र है जिसमें सलमान खान और ऐश्वर्या राय की तस्वीर थी , उसके बाद 'एक्जिट पोल' में खुद को एक्ट्रेस के साथ दिखाया गया था  और ‘रिजल्ट ‘तीसरा ऐश्वर्या राय बच्चन को उनके पति अभिषेक बच्चन और उनकी सात वर्षीय बेटी आराध्या के साथ दिखाया गया था. हद तब हो गयी जब विवेक ने अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगने से इंकार कर दिया. लेकिन सोशल मीडिया पर गंभीर आलोचना के बाद विवेक ओबेरॉय ने 21 मई को अभिनेत्री  ऐश्वर्या राय बच्चन के निजी जीवन पर meme साझा करने के लिए माफी मांगी और विवादास्पद ट्वीट को हटा दिया.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...