फिल्म हेट स्टोरी 2 में हौट अंदाज में नजर आ चुकीं बौलीवुड एक्ट्रैस सुरवीन चावला पिछले महीने एक बेटी की मां बन चुकीं है. और अब सुरवीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटी ईवा के फोटोशूट की कुछ फोटोज शेयर की है. हालांकि सुरवीन अपनी प्रैग्नेंसी के समय से ही सुर्खियों में छाई हुई हैं. आइए आपको दिखाते हैं सुरवीन की बेटी के साथ किए फोटोशूट की कुछ वायरल फोटोज...
ब्लैक एंड व्हाइट थीम में बेटी ईवा के साथ नजर आईं सुरवीन
सुरवीन चावला का बेटी ईवा के साथ लेटेस्ट फोटोशूट ब्लैक एंड व्हाइट थीम का है. जिसे शेयर करते हुए सुरवीन चावला ने लिखा है, ‘वो प्यार... जिससे मेरी अभी जान पहचान हुई है।’
पहले भी कर चुकीं हैं फोटोज शेयर
एक्ट्रैस सुरवीन चावला ने इस फोटोशूट से पहले भी बेटी ईवा के पैदा होने पर भी कईं फोटोज मीडिया को दी थी. जिनमें ईवा का फेस साफ नजर नहीं आ रहा था, लेकिन इस बार सुरवीन चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के फोटोशूट की फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उसका चेहरा साफ नजर आ रहा है.
