Salman Khan : बौलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म हिट हो या फ्लौप, दर्शकों के बीच उन का क्रेज लगातार बना हुआ है. लाखोंकरोड़ों फैंस की वजह से आज भी वे इंडस्ट्री में सिर्फ टिके हुए ही नहीं हैं बल्कि बेइंतहा लोकप्रिय भी हैं. हर साल ईद पर सलमान खान की नई फिल्म रिलीज होती है. लिहाजा हर ईद पर दर्शकों को उन की फिल्म का इंतजार रहता है.

इस बार भी ईद पर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज हुई जिस का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिला. फिल्म रिलीज से पहले ही टिकटों की लाखों में बिक्री हो गई थी और यह सिलसिला अभी भी जारी है.

इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में जब सलमान खान से मुलाकात हुई तो ऐसा लगा कि वे शायद अपनी जान के खतरे को ले कर डरे हुए नजर आएंगे. लेकिन इस के विपरीत सलमान मीडिया से न सिर्फ प्यार से मिले बल्कि हंसीमजाक करते हुए भी नजर आए. लिहाजा, हम ने बातचीत की शुरुआत करते हुए सलमान के लिए कड़क सिक्युरिटी के बीच उन का रहने का अनुभव, ‘सिकंदर’ की रिलीज को ले कर प्रतिक्रिया, बड़ी उम्र के साथ छोटी हीरोइन रश्मिका के साथ फिल्म में रोमांस करने को ले कर कई दिलचस्प सवाल किए जिन के जवाब सलमान ने पूरी ईमानदारी के साथ, हलकेफुलके मजाकिया अंदाज में.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...