'बड़े अच्छे लगते हैं', 'कुबूल है' जैसे पौपुलर टीवी शो से पहचान बनाने वाली एक्‍ट्रेस चाहत खन्‍ना ने पति फरहान मिर्जा पर हैरान करने वाले आरोप लगाए हैं. चाहत खन्‍ना का कहना है कि फरहान ने केवल उनका यौनशोषण किया बल्कि आर्थिक और मानसिक तौर पर उनका उत्‍पीड़न किया गया. चाहत खन्‍ना का दावा है कि फरहान ने उनके साथ बेहद अमानवीय सलूक किया. जब वह बीमार होती थीं, तब भी उनका पति सेक्‍स करने की जिद करता था और सिर्फ जिद ही नहीं बल्कि वह ऐसा करता ही था.

चाहत खन्‍ना ने बताया कि एक बार उन्‍हें बहुत ज्‍यादा ब्रेस्‍ट पेन था. उन्‍होंने पति फरहान से कहा कि उन्‍हें डाक्‍टर के पास जाना है. फैमिली डाक्‍टर से उन्‍होंने जब दर्द के बारे में बात की तो उन्‍होंने मैमोग्राफी कराने को कहा, लेकिन फरहान ने उनके दर्द को नजरअंदाज कर दिया. चाहत ने बताया कि जब दिन भर दर्द कम नहीं हुआ तो उन्‍होंने डाक्‍टर के पास ले जाने के लिए पति से कई बार गुहार लगाई, लेकिन तकलीफ को लेकर चिंता जताने की बजाय फरहान ने कहा, 'मैं सेक्‍स करना चाहता हूं.' चाहत ने कहा, 'उस दिन मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं मर जाऊं तो भी उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.'

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...