सोशल मिडिया पर #MeToo कैंपेन का जबरदस्त असर होता दिख रहा है. हौलीवुड से शुरू हुए इस कैंपेन ने बौलीवुड इंडस्ट्री को भी बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. अब तक बौलीवुड के करीब 10 सेलिब्रिटीज पर महिला उत्पीडन का आरोप लग चुका हैं.
विकास बहल

बौंबे वेलवेट के प्रमोशनल क्रू में शामिल एक महिला सदस्य ने हफिंगटन पोस्ट को दिए अपने इंटरव्यू में विकास बहल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया. महिला ने इस बात की शिकायत अनुराग कश्यप से की थी पर उस वक्त इसपर कोई कार्यवाही नहीं की गई. अब जब मामला सामने आया है तो विक्रमादित्य मोटवानी और अनुराग कश्यप ने खेद जताया है.
नाना पाटेकर

इस कैंपेन के तहत सबसे पहले नाना पाटेकर पर गाज गिरी. अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. मामला 2008 का था, जब वो दोनों ‘हार्न ओके प्लीज’ फिल्म की शूटींग कर रहे थे.
आलोक नाथ

मशहूर अभिनेता आलोक नाथ का मामला भी हाल ही में सामने आया. पहले तो ‘तारा’ नाम के एक टीवी सीरियल की प्रोड्यूसर वनिता नंदा ने अपने फेसबुक पोस्ट में बिना किसी का नाम लिए लिखा कि, एक 'संस्कारी' शख्स ने भी उनका यौन उत्पीड़न किया है. बाद में एक एजेंसी से अपनी बातचीत में उन्होंने आलोक नाथ का नाम लिया.
