महज 4 वर्ष की उम्र से गायन के क्षेत्र में कदम रखने वाली प्ले बैक सिंगर सुनिधि चौहान किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने हिंदी गानों के अलावा मराठी, तेलगू, तमिल, कन्नड़, पंजाबी, बंगाली, असमी, नेपाली आदि सभी भाषाओं में गायन किया है. सुनिधि को उनकी बेहतरीन गायिकी के लिए कई बार अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है. हिंदी सिनेमा जगत में उन्होंने अपने आप को एक निर्भीक परफार्मर के रूप में स्थापित किया है. वह जितना अच्छा गाती हैं, उतनी ही अच्छी दिखती भी हैं. वह एक फैशनिस्ता आइकौन के रूप में जानी जाती हैं.
सुनिधि का कैरियर जितना अच्छा है, उतना उनका निजी जीवन अच्छा नहीं था. उन्होंने 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर और निर्देशक बौबी खान से शादी की थी, जो सिर्फ एक साल तक चली. इसके बाद उन्होंने साल 2012 को अपने बचपन के दोस्त और संगीत निर्देशक हितेश सोनिक के साथ शादी की और अभी एक बेटे की मां बनी हैं और इस नयी जिंदगी से बहुत खुश हैं. इस समय वह स्टार प्लस टीवी पर आये नए रियलिटी शो ‘दिल है हिन्दुस्तानी 2’ की जज बनी हैं. उनसे मिलकर बात करना रोचक था. पेश हैं अंश.
प्र. इस शो में काम करने की खास वजह क्या है?
