अभिनेता फैसल खान एक अभिनेता और डांसर है, उन्हें बचपन से डांस का शौक है. उन्होंने रियलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटल मास्टर 2 के विजेता रहे. उन्होंने 13 वर्ष की उम्र में डांस रियलिटी शो में भाग लिया और इसके विजेता बनने पर 10 लाख रुपये मिले. इसके अलावा उन्होंने “डांस के सुपरकिड्स“, “इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज़“, “डीआईडी डांस का टशन” आदि कई डांस रियलिटी शो में भाग लिया. फैजल ने टीवी डेब्यू 2013 में ऐतिहासिक टीवी धारावाहिक “भारत के वीर पुत्र महाराणा प्रताप’ में बाल महाराणा प्रताप की भूमिका निभाई, इसके अलावा फैजल ने भारतीय ऐतिहासिक टीवी शो “चंद्रगुप्त मौर्य” में युवा चंद्रगुप्त मौर्य की मुख्य भूमिका निभाई.प्रसिद्ध शो C.I.D.के भी कुछ एपिसोड में फैजल ने काम किया है. उन्होंने हिपहॉप डांस फॉर्म सीखा है और आज भी उन्हें डांस करना बेहद पसंद है.
स्वभाव से हंसमुख फैजल के पिता मुंबई में ऑटोरिक्शा चलाते है और उनकी माँ गृहिणी है. फैजल को यहाँ तक पहुँचने में वह अपने माता- पिता का श्रेय मानते है, जिन्होंने उन्हें पढाई पर अधिक ध्यान न देकर डांस के लिए प्रेरित किया. सोनी सब पर उनकी फिक्शन शो ‘गरुड़’ आने वाली है, वे बहुत खुश है, क्योंकि कोविड के बाद एक अच्छी शो में काम मिला है. इसमें उनकी भूमिका गरुड़ की है, बात करना रोचक रहा, पेश है कुछ अंश
