मुंबई में जन्मी और आगरा में पली-बड़ी हुई अभिनेत्री आयशा सिंह ने लॉ की पढाई पूरी कर अभिनय के क्षेत्र में उतरी. अभिनय की शुरुआत उन्होंने कई विज्ञापनों में मॉडलिंग कर की है, उनकी पहली टीवी शो ‘डोली अरमानों की’ है, इसके बाद उन्हें स्टार प्लस की धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ सई जोशी की भूमिका मिली, जिससे वह हर घर में पहचानी गई. अभिनय की इच्छा उन्हें बचपन से ही थी, लेकिन उनके पेरेंट्स चाहते थे कि आयशा अपनी शिक्षा पूरी कर कुछ आगे सोचे. चुलबुली और हंसमुख आयशा से टेलीफोनिक बात हुई, जिसमे उन्होंने अपनी जर्नी के बारें में बात की पेश है कुछ खास अंश.
सवाल- इस शो में खास बात क्या थी, जिससे आप आकर्षित हुई?
जब मैंने ऑडिशन दिया तो ये पता नहीं चला था कि ये शो दर्शकों को इतनी पसंद आएगी, लेकिन मेरी भूमिका सई जोशी बहुत ही वाईव्रेंट, पॉजिटिव, फुल ऑफ एनर्जी, जीवन के प्रति आशावादी और फाइटर स्प्रिट की है, यही बात मुझे शो को करने के लिए प्रेरित की और मैंने हाँ कर दी.
सवाल- इसमें आपकी भूमिका कैसी है?
इसमें मेरा विवाह आई पी एस ऑफिसर विराट चौव्हाण के साथ हो जाती है, जो बहुत ही मजबूत दिमाग की है और अपनी बातों पर पूरा विश्वास रखती है, किसी बात से डरती नहीं. वह एक शेरनी है. समस्याएं कितनी भी हो, वह उससे एक प्यारी सी मुस्कान के साथ निकल जाती है.
