Ashi Singh : खूबसूरत, हंसमुख और सौम्य स्वभाव की 27 वर्षीय अभिनेत्री आशी सिंह उत्तर प्रदेश के आगरा से हैं. धारावाहिक 'ये उन दिनों की बात है' उन की चर्चित शो रही, जिस से वे घरघर पहचानी गईं और उन्हें कई सीरियल्स में काम करने का मौका मिला. इस कामयाबी को हासिल करने में उन्होंने लंबा सफर तय किया है, जिस में उन्होंने फिल्मों और धारावाहिकों में छोटेछोटे किरदार निभाए. इस दौरान उन्होंने कभी अपना धैर्य और मेहनत कम नहीं किया, क्योंकि इंडस्ट्री में उन का कोई गौडफादर फादर नहीं है, जो उन के लिए कहानियां लिखे.

17 साल की उम्र में आशी आगरा से निकल कर मुंबई पढ़ने आई थीं। 12वीं की परीक्षा देने के बाद उन्होंने ऐक्टिंग कालेज में दाखिला लिया, क्योंकि उन्हे ऐक्टिंग में कुछ करना था. उन्होंने 2 साल से अधिक समय तक औडिशन दिया और इस बीच कई एपिसोड का हिस्सा रहीं. पहली धारावाहिक में कामयाबी मिलने के बाद आशी को पीछे मुड़ कर देखना नहीं पड़ा. इस के बाद उन्होंने कई धारावाहिक 'अलादीन : नाम तो सुना होगा', मीत : बदलेगी दुनिया की रीत', 'सीक्रेट डायरीज : द हिडन चैप्टर' आदि कई शोज में काम किया है.

अभी  आशी सिंह सोनी सब टीवी पर 'उफ ये लव है मुश्किल' में एक मौडर्न गर्ल एडवोकेट कैरी शर्मा की निभा रही हैं, जिसे ले कर वे बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने खास गृहशोभा के लिए बात की. पेश हैं, उन से हुई बातचीत के कुछ अंश :

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...