Khushi Mukherjee : खुशी मुखर्जी एक खूबसूरत और स्पष्टभाषी अभिनेत्री हैं, उन्होंने टेलीविजन, फिल्म और वेब सीरीज में काम किया है. वह एमटीवी के मशहूर शोज स्प्लिट्सविला सीजन 10, टीवी सीरीज, लव स्कूल और बालवीर रिटर्न के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया हैं. इसके अलावा खुशी ने कई ऐडल्ट हिन्दी वेब सीरीज गांडु, नुरी, स्ट्रैन्जर, जंगल में दंगल आदि में काम किया है. खुशी पेट लवर है और कई डौग्स रखे हैंं. खुद को फिट रखने के लिए नियमित वर्कआउट करती हैं. समय मिलने पर वह स्केचिंग और पेंटिंग भी करती हैं.
मुंबई की बंगाली परिवार में जन्मी खुशी ने अपनी शिक्षा मुंबई से पूरी की है. ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद उन्होंने मौडलिंग की और रुख किया. मौडलिंग के जरिये उन्हें तमिल फिल्म अंजलतुरई में काम करने का मौका मिला. जिसके बाद ख़ुशी मुखर्जी ने दो तेलुगु फिल्म हार्टअटैक और डोंगाप्रेमा में काम किया. वह एक भरतनाट्यम, कथक डान्सर के अलावा बैली डान्सर भी है.
साल 2024 खुशी के लिए अधिक महत्वपूर्ण नहीं था, लेकिन 2025 बहुत ही उम्मीदों भरा है, जिसमें उन्होंने एक फिल्म और एक आइटम नंबर साइन किया है. उन्होंने खास गृहशोभा से बात की, पेश है कुछ खास अंश.
अभिनय में आने की प्रेरणा के बारें में पूछने पर उनका कहना है कि केवल 3 साल की उम्र से मुझे समझ में आ गया था कि मुझे एक्ट्रेस बनना है, लेकिन मेरे पिता चाहते नहीं थे, लेकिन मां ने साथ दिया और इस फील्ड में मैं आ गई.
