टीवी ऐक्ट्रैस मानसी जोशी राय फिल्म और टीवी जगत का एक जाना मानानाम है. वे कई सालों से अभिनय से जुड़ी हुई हैं. मराठी फिल्मों के अलावा वे कई सीरियल 'कुसुम', 'घरवाली ऊपरवाली', 'साया', 'क्योंकि सास माबहू होती है', 'नच बलिए 1,' 'ढाई किलो प्रेम', 'फिल्मों में स्टूडेंट्स औफ द ईयर 2,' 'जस्ट मैरिड' वगैरह में अभिनय कर चुकी हैं.

मानसी जोशी का अभिनय से ही नहीं बल्कि अभिनय से जुड़े लोगों से गहरा नाता है। अभिनेता रोहित राय उन के पति हैं। गुजराती थिएटर के जानेमाने अभिनेता अरविंद जोशी उन के पिता हैं। उन की चाची सरिता जोशी मशहूर ऐक्ट्रैस हैं। ऐक्टर शरमन जोशी की भाभी उन की बहन हैं.

मानसी जोशी राय खुद कई सालों से अभिनय से जुड़ी रही हैं. 'लक्ष्मी निवास’ में मानसी जोशी राय लक्ष्मी के किरदार में नजर आ रही हैं. लक्ष्मी एक ऐसी महिला है जो बिना ज्यादा कहे, प्यार, सब्र और धैर्य के साथ अपने पूरे परिवार को संभाल कर रखती है। वह मिडिल क्लास परिवार की वह मजबूती है, जो दिखती भले कम है, लेकिन हर दिन महसूस होती है.

यह किरदार सादगी, परंपरा और अंदरूनी मजबूती से जुड़ा है, जहां खामोशी, त्याग और बिना शर्त प्यार ही सब से बड़ी ताकत है. इस बातचीत में मानसी ने बताया कि सादगी से भरे इस किरदार को निभाना उन के लिए कितना खास है और कैसे लक्ष्मी के जरीए वे खामोशी, त्याग और बिना शर्त प्यार की ताकत को सामने लाती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...