जब अभिनेता ऋषि कपूर जिन्दा थे, वे मेरे लिए फुल टाइम जॉब थे, मेरे किसी फ्रेंड का घर पर आना या मेरा कहीं जाना उन्हें पसंद नहीं था, उनकी आवाज मेरी आवाज बनी थी, लेकिन अब उम्र के इस पड़ाव में जब बच्चे बड़े हो गए है, उनकी शादियाँ भी हो गयी है, मैं अब फ्री हूं और अपने हिसाब से जी सकती हूं, ऐसी ही बातों को कह रही थी, एक सफल और खूबसूरत अभिनेत्री नीतू कपूर, जिन्होंने कई सुपर हिट फिल्मे दी और अपनी एक अलग पहचान बनायीं. नीतू कपूर आज भी उतनी ही खूबसूरत और हंसमुख दिख रही हैं, जितना वह पहले दिखती थी. नीतू इन दिनों कलर्स टीवी की रियलिटी शो ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ में एक जज बनी है, जो डांस के साथ उनके एक्सप्रेशन को भी देख रही हैं.

हंसमुख, शांत और खूबसूरत अभिनेत्री नीतू कपूर किसी परिचय की मोहताज नहीं. पिता की मृत्यु के तुरंत बाद उन्होंने केवल 5 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में अभिनय करना शुरू किया. नीतू ने लेट 1960 से लेकर, 1970 और 1980 के शुरुआत तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सफल फिल्मों की झड़ी लगा दी थी. वर्ष 1980 में उन्होंने ऋषि कपूर के साथ शादी की और दो बच्चों रिद्धिमा कपूर साहनी और रणवीर कपूर की माँ बनी. रणबीर आज एक अभिनेता हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...