हर बच्चे के जीवन में अध्यापक की भूमिका पेरेंट्स के बाद अहम होती है. दोनों मिलकर ही एक बच्चे को उसकी भविष्य से परिचित करवाते है और एक सफल इंसान बनाने के लिए गाइड करते है, इन दोनों की संतुलन में जरा भी कमी बच्चे की भविष्य को बिगाड़ देती है. इसलिए जितना जरुरी एक अध्यापक का उसके जीवन में है, उतना ही जरुरी उन्हें रेस्पेक्ट देना भी है और टीचर्स डे हर साल अध्यापक के सम्मान और शिक्षा के प्रति अभिभावकों और बच्चों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है. कुछ सेलेब्रिटीज ने टीचर्स डे पर अपने अनुभव शेयर किये है, जिनकी वजह से उन्हें हमेशा आगे बढ़ने, चुनौतियाँ लेने और एक अनुशासित जीवन बिताने की प्रेरणा मिली है, आइये जाने उनका कहना क्या है,
निवेदिता बसु
निर्माता और क्रिएटिव डायरेक्टर निवेदिता बसु कहती है कि मेरे जीवन में पहले पेरेंट्स इसके बाद सास-ससुर ने गहरी छाप छोड़ी है. इसके बाद निर्माता निर्देशक एकता कपूर को मैं अपनी टीचर मानती हूँ, क्योंकि मैंने मनोरंजन की दुनिया में जब से काम शुरू किया है, उन्होंने मुझे हर तरह से सहयोग दिया, इसलिए मैं आज एक निर्माता, निर्देशक बन पायी हूँ. ऐसा वे हर व्यक्ति को सहयोग देती है,जो उनके बैनर तले काम करते है, उनका और मेरा रिश्ता पिछले 22 सालों से है. वे हर कर्मचारी को काम सिखाने के अलावा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा भी देती है.
