बौलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस इस बार अपने गुस्से की वजह से नही बल्कि पहली बार अपनी ड्रेसिंग सेंस की वजह से सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही है, जी हां मैं बात कर रही हूं एक्ट्रेस और राज्यसभा की संसद सदस्य जया बच्चन की, जो हाल ही में अनंत अंबानी और राध‍िका अंबानी की शादी में अपने पति अमिताभ बच्चन और बेटी-दामाद, नाती और नात‍िन के साथ नजर आई.

अतरंगी स्टाइल-

जब जया बच्चन ने जियो वर्ल्ड सेंटर में एंट्री की तो उन्होंने खूबसूरत साड़ी के साथ ही नैक में बड़ा सा लंबा हार पहन रखा था जो ज्वेलरी का शोरूम लग रहा था. इसकी वजह से सरकता पल्‍लू हर क‍िसी का ध्‍यान खींच रहा था. दूसरी तरफ जया बच्‍चन जब मीड‍िया के कैमरों के सामने आईं, तो बहुत देर तक उनकी साड़ी का पल्‍लू नीचे ग‍िरा रहा. उन्हें इतना भी ख्याल नही रहा कि उनकी साड़ी का पल्लू गिरा हुआ है. ऐसे में कई लोग सोशल मीड‍िया पर जया के इस ग‍िरे हुए पल्‍लू पर मीम्‍स बना रहे हैं. उनका ये अतरंगी स्टाइल देख कर लोगों को लगा कि ये साड़ी पहनने का कोई नया ट्रेंड होगा, लेकिन उन्हें इस रूप में देखते ही उनकी पोती नव्या ने उन्हें टोका तब जया ने अपना पल्लू जल्दी से ठीक किया.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...