अब जॉन अब्राहम अपनी नई फिल्म ‘तेहरान’ को लेकर चर्चा में है जो zee5 में रिलीज हुई है. ‘तेहरान’ के प्रमोशन के दौरान जब जॉन अब्राहम से बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्में ‘छावा’ और ‘कश्मीर फाइल्स’ को लेकर सवाल किया गया कि अगर उनको मौका मिले तो वह राजनीति पर आधारित कौन सी फिल्म बनाना चाहेंगे?
इसका जवाब जॉन अब्राहम ने गंभीरता से देते हुए कहा कि मैं एक जिम्मेदार फिल्म मेकर हूं, मैं वही फिल्में बनाना पसंद करता हूं जो राजनीति से प्रभावित नहीं है क्योंकि मैं कोई पॉलीटिशियन नहीं हूं बल्कि एक फिल्म मेकर हूं और मेरा मकसद दर्शकों का मनोरंजन करना है. मैं ‘छावा’ और ‘कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्में कभी नहीं बनाऊंगा जो राजनीतिक माहौल को लेकर लोगों को प्रभावित करने के इरादे से बनाई जाती है. मेरा मन कभी भी ऐसी फिल्में बनाने का नहीं हुआ.
