बौलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में नए-नए मोड़ सामने आ रहे हैं. हाल ही में मुंबई पुलिस की जांच से नाखुश सुशांत के पिता ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है, जिसके तहत सुशांत के पिता का आरोप है कि रिया ने एक्टर को सुसाइड के लिए उकसाया है. इसी बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह की ओर से की गई एफआईआर में लिखवाईं गई बातों को वायरल कर दिया है. आइए को बताते हैं पूरा मामला...
रिया को लेकर कही ये बात
कंगना रनौत ने व्हाट्स ऐप चैट को लीक करते हुए लिखा है, ‘ये स्टेटमेंट सुशांत सिंह राजपूत के पिता का है. तो माफिया ने उसे पागल घोषित किया और रिया उन्हें ब्लैकमेल करती रही. सोचिए वो अभी भी क्या साबित करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें पागल और उनकी मौत का फायदा उठाने की कोशिश में हैं.’ कंगना रनौत की ओर से शेयर की गई ये व्हॉट्स ऐप चैट्स आप नीचे देख सकते हैं.
This is the statement by Shushant’s father, so mafia proved him mad and Rhea blackmailed him, guess what they still trying to prove him mad and take advantage of his vulnerability #RheaChakraborthy #WhyFearCBIForSSR pic.twitter.com/qdAtasoJAa
