कबड्डी प्लेयर जया निगम की कहानी पर आधारित फिल्म ‘‘पंगा’’ का ट्रेलर लौंच 23 दिसंबर को  मुंबई के जुहू स्थित पी आर मल्टीप्लैक्स में में हुआ. इस मौके पर फिल्म की निर्माण कंपनी ‘फौक्स स्टार इंडिया’’ के सीईओ विजय सिंह, फिल्म की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी और फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है. ट्रेलर में कंगना की दमदार एक्टिंग देखने को मिलेगी.

निजी जिंदगी में नहीं थी खिलाड़ी...

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि कंगना किसी फिल्म में खिलाड़ी का रोल कर रही हो. इससे पहले कंगना फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स‘ में खिलाड़ी के रूप में नजर आ चुकी हैं. हालांकि, फिल्म में कबड्डी खिलाड़ी का रोल कर रही कंगना का निजी जिंदगी में खेल से कभी कोई नाता नहीं रहा. पढ़ाकू होने के अलावा वो कविता लिखा करती थीं. दस-ग्यारह साल की उम्र में ही उन्होंने मुंशी प्रेमचंद और हरिवंश राय बच्चन को पढ़ना शुरू कर दिया था.

 

View this post on Instagram

 

Jo sapne dekhte hain woh #Panga lete hain. Inki family ki kahani hum sab se judi hai. **Trailer out on 23rd December 2019** . . . . . . . . . #PangaStories @foxstarhindi @ashwinyiyertiwari @jassie.gill @therichachadha @neena_gupta @yagyabhasin @mehrotranikhil @shankarehsaanloy #JavedAkhtar @saregama_official

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...