कौमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा जल्द ही पापा बनने वाले हैं, जिसे वह काफी इन्जौय कर रहे हैं. हाल ही में हमने कपिल और उनकी वाइफ गिन्नी चतरथ के बेबी हनीमून की कुछ वायरल फोटोज दिखाई थी, वहीं अब गिन्नी के बेबी शावर की फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है. आइए आपको दिखाते हैं गिन्नी की वायरल फोटोज...
कपिल ने वाइफ के लिया ये
कपिल शर्मा ने हाल ही में अपनी वाइफ गिन्नी के लिए बेबी शावर पार्टी रखी, जिसकी खुशी उनके फेस पर साफ झलक रही थी. वहीं पति कपिल के इस सरप्राइज की खुशी गिन्नी की फोटोज से साफ दिख रही है.
ये भी पढ़ें- Angry Birds-2 के प्रमोशन के दौरान कपिल शर्मा ने ‘होने वाले बच्चे के लिए कही ये बात…’
टीवी इंडस्ट्री के सितारे रहे मौजूद
कपिल अपनी वाइफ के लिए हर मोमेंट को स्पेशल बनाने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं. वाइफ गिन्नी की बेबी शावर पार्टी में कपिल ने कई सेलेब्स को इनविटेशन दिया. साथ ही उनके द कपिल शर्मा शो के उनके को-स्टार्स भी इस पार्टी में मौजूद रहे. सभी ने इस दौरान खूब मस्ती की.
