TikTok Viral Video: आज के समय में TikTok एप का क्रेज इतना है कि सिर्फ आम लोग ही इससे प्रभावित नहीं है बल्कि सेलेब्रिटीज़ भी Tik Tok के दीवानी है. हमारे बॉलीवुड स्टार्स, टीवी स्टार, सिंगर भी Tik Tok में नज़र आ रहें हैं. जी हां, वो भी हर दिन कोई ना कोई टिक टॉक पर अपना वीडियो शेयर कर रहें हैं.वो किसी भी सांग्स को फनी स्टाइल में एक्शन करके दिखाते हैं जो सोशल मिडिया पर वायरल हो जाता है.
हाल ही में 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है. इस टिकटोक वीडियो में माहिरा के साथ फेमस सिंगर और कंपोजर टोनी कक्कड़ दिखाई दे रहें हैं. वीडियो में माहिरा और टोनी दोनों गोवा बीच सॉन्ग ' तुझको ले जाऊंगा मैं खींच कर, गोवा वाले बीच पर' TikTok बनाया हैं, इस सांग में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है.
