टीवी की पौपुलर एक्ट्रेसेस में से एक जेनिफर विंगेट जल्द अपने पौपुलर सीरियल बेहद के दूसरे सीजन के साथ दस्तक देने वाली हैं. नेगीटिव कैरेक्टर से फैंस का दिल जीतने वाली जेनिफर शो में एक बार फिर नेगेटिव रोल में फैंस  को एंटरटेन करती हुई नजर आएंगी, जिसका अंदाजा शो के प्रोमो से लगाया जा सकता है. आइए आपको दिखाते हैं शो का प्रोमो...

प्रोमों में ये है खास

जेनिफर विंगेट ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में जेनिफर ने लिखा, "क्या माया की नफरत कभी भी उन हदों के पार जा सकेगी जो उसने खुद ही बनाई हैं." वीडियो में एक आलीशन घर में फर्श पर बिस्तर से टेक लगाकर बैठी माया नजर आ रही हैं. उनके हाथ में एक घड़ी है जिसे वह एक हाथ से दूसरे हाथ में उछाल रही हैं. इसके साथ ही 'माया' कहती है, "अक्सर ये सोच कर नींद नहीं आती कि कोई चैन से सो रहा है." 'माया' को फर्श खरोंचते और काफी गुस्से में दिखाया गया है.

 

View this post on Instagram

 

#Repost @sonytvofficial with @get_repost ・・・ Will Maya's hatred overarch all boundaries ever set? Watch #MayaAgain in #Beyhadh2 only on Sony. #ComingSoon @jenniferwinget1

A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1) on

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...