Megha Ray: ब्यूटी ब्लौगर से कैरियर की शुरुआत करने वाली खूबसूरत, हंसमुख और विनम्र अभिनेत्री मेघा रे मुंबई की हैं. अभिनय के क्षेत्र में उन्होंने धारावाहिक 'दिल ये जिद्दी है' से कदम रखी और आगे बढ़ीं. मेघा को हमेशा से ही स्टाइलिश रहना पसंद है.
इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ दिनों तक जौब भी किया. उसी दौरान उन्होंने ब्लौगिंग की शुरुआत की, जिस में उन्होंने ब्यूटी और स्टाइल को काफी महत्त्व दिया. अभिनय की शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने कारपोरेट का जौब छोड़ दिया, जिस में उन के पेरैंट्स का काफी सहयोग रहा है.
इन दिनों मेघा सन नियो की शो 'दिव्य प्रेम : प्यार और रहस्य की कहानी' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिसे ले कर वे काफी उत्सुक हैं.
उन्होंने खास गृहशोभा के लिए बात की. पेश हैं, कुछ खास अंश :
इस शो को करने की खास वजह के बारे में पूछने पर मेघा कहती हैं कि यस फैमिली ओरिएंटेड फैंटेसी शो है, जिसे बच्चे से ले कर वयस्क सभी पसंद कर रहे हैं. प्यार, रोमांस के अलावा इस में ऐक्शन भी है. इस शो में तैयारी करने का अधिक समय नहीं मिलता कौस्ट्यूम ट्रायल पर काम होता है, सब कुछ सैट के फ्लोर पर ही सीन के आधार पर हो जाता है. यह शो काल्पनिक ही बनाया गया है.
