Mirai Movie PC: हाल ही में फिल्म 'मिराई' के प्रैस कौन्फ्रेंस में साउथ ऐक्टर तेजा सज्जा मीडियाकर्मी पर उस वक्त भड़क गए जब उन को धार्मिक ऐक्टर कह कर सिर्फ धार्मिक फिल्मों का ऐक्टर कहा गया.
ऐसे में तेजा ने तुनकते हुए कहा,"जब प्यार की कहानियां बारबार दोहराई जाती हैं तो कोई सवाल नहीं करता, फिर हमारे धर्म पर सवाल क्यों?"
फिल्मों में भारतीय इतिहास जोड़ने पर दिया जवाब
पिछले दिनों एक भव्य कार्यक्रम में जब आगामी पैन इंडिया स्पैक्टेकल मिराई के अभिनेता तेजा सज्जा से पूछा गया कि उन की फिल्मों में धार्मिक तत्त्व बारबार क्यों नजर आते हैं, तो अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा,"जब प्रेम कहानी बारबार बनाई जाती है तो कोई सवाल नहीं करता, लेकिन जैसे ही हम अपने धर्म से प्रेरित कहानी कहने की कोशिश करते हैं, लोग शक जताने लगते हैं.
हमें गर्व होना चाहिए कि यह हमारी धरती है, यही हमारे संस्कार हैं. और उसी पर धर्म का सवाल उठ रहा है. यह फिल्म सिर्फ उसी के बारे में नहीं है. यह फैंटेसी, ऐक्शन, ऐडवेंचर, सुपरहीरो स्टोरीटेलिंग और गहरी भावनाओं का संगम है. हम इन सब को भारतीय इतिहास की नजर से एक नए और आकर्षक तरीके से पेश कर रहे हैं, ताकि नई पीढ़ी इस से जुड़ सकें और इसे आत्मसात कर सकें.”
