Alia Bhatt : बौलीवुड ऐक्ट्रैस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. वह अपनी ऐक्टिंग के बदौलत लोगों के दिल पर राज करती हैं. वह अपनी मैरिड लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती है. अकसर उन्हें सास नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ देखा जाता है. कपूर खानदान की बहू होने के नाते आलिया परिवार से जुड़ा किसी भी चीज को मिस नहीं करती.

साड़ी में आलिया भट्ट ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

बीते हफ्ते राज कपूर (Raj Kapoor) की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर इंडस्ट्री में फिल्म फेस्टिवल का ओयजन किया गया. जिसमें अलिया भट्ट साड़ी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही थी. रणबीर कपूर और आलिया की जोड़ी कमाल की लग रही थी. हर कोई कपल की तारीफ कर रहा था. इस कार्यक्रम में बौलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे थे.

नीतू कपूर को यूजर्स ने किया ट्रोल

इस इवेंट से जुड़ा एक वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सास नीतू कपूर बहू आलिया भट्ट को बुरी तरह से इग्नोर कर रही हैं. दरअसल, आलिया भट्ट और नीतू कपूर के इस वीडियो को एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में आलिया भट्ट व्हाइट कलर की साड़ी में दिख रही हैं तो वहीं नीतू कपूर ग्रे कलर के सूट में नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखने के बाद आलिया के फैंस नीतू कपूर को काफी ट्रोल कर रहे हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...