Mother's Day 2025 : जिंदगी में दोस्त बहुत मिलते हैं लेकिन अगर मां के रूप में सच्चा दोस्त मिल जाए तो किसी दोस्त की जरूरत ही नहीं पड़ती क्योंकि जो मां अपनी बेटी को 9 महीने पेट में रखती है और उस बेटी को पैदा करने के बाद हर रूप में उस के लिए ढाल बन कर खड़ी रहती है, अपनी प्यारी बेटी का चेहरा देख कर उस का दुख समझ जाती है. बेटी की खुशी में बेटी से ज्यादा मां खुश होती है. बेटी भी आपनी मां के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है क्योंकि अपनी इस प्यारी मां में उस की जान बसती है. यह मां उसकी राजदार होती है, उस की सब से करीबी सहेली होती है, जिस से वह हर तरह की बात शेयर कर सकती है.

ऐसी ही कुछ मांओं को नतमस्तक करती है बौलीवुड की वे हीरोइनें जो अपनी सफलता का क्रैडिट अपनी मां को देती हैं, अपनी मां को अपना आदर्श और अपना हमदर्द मानती हैं.

मदर्स डे के अवसर पर पेश हैं, अपनी मां के लिए बौलीवुड की मशहूर हीरोइनों की प्यारभरी भावनाएं, अपनी मां से संबंधित खास बातें, खास अंदाज में :

दीपिका पादुकोण : उज्ज्वला पादुकोण

मांबेटी का रिश्ता ही ऐसा रिश्ता होता है जिसे बिना तार का कनैक्शन कह सकते हैं क्योंकि वह चाहे कितना ही दूर हो, बेटी को तकलीफ होते ही मां की बेचैनी बढ़ जाती है और बिना कुछ कहेसुने मां कोसों दूर बैठ कर भी समझ जाती है कि मेरी बेटी मुसीबत में या टैंशन या फिर किसी दुख में है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...