ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों लाइमलाइट में हैं. चाहे सोशल मीडिया हो या टीवी या कोई न्यूज वेबसाइट हर जगह कपल की तलाक की खबरें छाई हुई हैं. लेकिन न तो बच्चन परिवार की तरफ से कोई बयान आया है और न ऐश्वर्या राय ने रिएक्ट किया है. खैर इनके रिश्ते की सच्चाई क्या है, अब ऐश और अभिषेक ही जानें.
लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि इनका डिवोर्स हो चुका है, इसलिए ऐश्वर्या बच्चन परिवार से अलग रहती हैं. आपको बता दें कि अक्टूबर में अमिताभ बच्चन का बर्थडे था ऐश ने अपने ससुर को एक पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया. लेकिन ऐश्वर्या राय के बर्थडे पर न तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन का कोई पोस्ट नहीं आया और न अभिषेक ने अपनी पत्नी को बर्थडे विश किया. इसी बात को लेकर ऐश के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. ज्यादातर लोग ऐश्वर्या का ही सपोर्ट कर रहे हैं. तो वहीं कुछ लोग बच्चन परिवार के भी सपोर्ट में हैं.

ऐश्वर्या राय की सबसे बड़ी फ्लौप मूवी
विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बौलीवुड का एक अहम हिस्सा रही हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की हैं. ऐक्शन, कौमेडी, ड्रामा, हिस्टोरिकल मूवीज और कई तरह की तमाम फिल्में की हैं. इनमें कुछ फिल्में हिट रहीं, तो वही कुछ सुपरडुपर फ्लौप भी हुईं.
