अनुराग कश्यप और विवादों का चोली दामन का साथ हो गया है. बॉलीवुड का एक तबका मानता है कि अनुराग कश्यप स्वयं विवादों को जन्म देते रहते हैं. तभी तो ‘‘उड़ता पंजाब’’ के बाद अब वह फिल्म ‘‘अंदाज अपना अपना 2’’ को लेकर विवादों में आ गए हैं. अनुराग कश्यप ने चार दिन पहले ही घोषणा की थी कि ‘‘फैंटम फिल्मस’’ ने 11 अप्रैल 1994 को प्रदर्षित कॉमेडी फिल्म ‘‘अंदाज अपना अपना’’ के रीमेक के अधिकार खरीद लिए हैं और अब वह इस फिल्म का रीमेक ‘‘अंदाज अपना अपना 2’’ के नाम से करने जा रहे हैं. गौरतलब है कि ‘‘फैंटम फिल्मस’’ में अनुराग कश्यप के अलावा विकास बहल, मधु मेंटेना व विक्रमादित्य मोटावणे भागीदार हैं.
1994 की चर्चित फिल्म ‘‘अंदाज अपना अपना’’ का निर्देशन राज कुमार संतोषी ने किया था, जिसमें आमीर खान, सलमान खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, परेष रावल, शक्ति कपूर, शहजाद खान, विजू खोटे जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था.
‘‘अंदाज अपना अपना’’ का रीमेक ‘‘अंदाज अपना अपन 2’’ के बनने की खबर आते ही सबसे पहले अमीर खान ने कहा कि यदि स्क्रिप्ट अच्छी हुई, तो वह इस रीमेक फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनय करना चाहेंगे. उसके बाद सलमान खान ने भी इस रीमेक फिल्म में आमीर खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर दी. आमीर खान व सलमान खान के साथ साथ ‘‘अंदाज अपा अपना’’ के प्रशंसक खुश थे, पर इस पर अब सवालिया निशान लग गया है.
