फिल्म ‘विकी डोनर’ से चर्चा में आई अभिनेत्री यामी गौतम विज्ञापनों के जरिये फिल्मों में आईं. हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने पंजाबी, तमिल, तेलगू, मलयालम, कन्नड़ आदि कई भाषाओँ में काम किया है. वैसे तो यामी की कई फिल्में खास सफल नहीं रही, लेकिन ‘काबिल’ फिल्म में एक ‘ब्लाइंड गर्ल’ की भूमिका निभाकर उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि वह अच्छा अभिनय कर सकती हैं. शांत और हंसमुख स्वभाव की यामी को अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम करना पसंद है. देर से ही सही पर उन्होंने अपनी जगह इंडस्ट्री में बना लिया है. इस समय उनकी फिल्म ‘सरकार 3’ रिलीज पर है. उनसे मिलकर बात करना दिलचस्प था, पेश है अंश.

आपके लिए इस फिल्म से जुड़ना कितना खास था?

मेरे लिए एक बड़ी बात थी. सरकार फिल्म एक फ्रेंचाईज है, बहुत बड़ी और बहुत सारे बड़े-बड़े लोग इससे जुड़े है. इसमें मेरी भूमिका बहुत अलग है, इसलिए इसे मैं मना नहीं कर सकती थी. ये एक ‘ग्रे’ और ‘मिस्ट्री’ भरा किरदार है. मैंने जब निर्देशक रामगोपाल वर्मा से मुझे ‘कास्ट’ किये जाने की बात पूछी तो उन्होंने बहुत सहजता से जवाब दिया था कि ये भूमिका सिर्फ मेरे लिए है, वाकई ऐसा ही था. ये एक फ्रेश भूमिका है.

आपकी इमेज सॉफ्ट है ऐसे में इस तरह की ‘हार्श’ भूमिका निभाना कितना मुश्किल था? कितनी तैयारियां करनी पड़ी?

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...