जब से अजय देवगन और मिलन लूथरिया के साथ आने की आयी थी, फैन्स काफी एक्साइटेड हैं. इसके बाद इस टीम को इमरान हाशमी ने भी जॉइन कर लिया और फैन्स की खुशी और बढ़ गई. और बस बादशाहो का इंतजार होने लगा. लेकिन अभी हाल ही में आई खबर इस फिल्म के पोस्टपोन होने के पूरे आसार बता रही है और बादशाहो के चाहने वालों को फिल्म के लिए काफी इंतजार करना पड़ सकता है. फिल्म के आगे बढ़ने का कारण है कि फिल्म के पास अच्छा लाइन प्रोड्यूसर नहीं है. अजय देवगन की बादशाहो का शेड्यूल शुरू तो हो गया है लेकिन खत्म नहीं हो रहा है. वहीं फिल्म की शूटिंग भी अच्छे से नहीं हो पा रही है. वैसे मिलन लूथरिया की फिल्म काफी स्मूथ रहती है. लेकिन इस बार कास्ट काफी परेशान है. फिल्म का पहला शेड्यूल बहुत ज्यादा खिंच चुका है और अब जाकर खत्म हुआ है. और माना जा रहा है कि अच्छा लाइन प्रोड्यूसर ना होने के कारण फिल्म का दूसरा शे़ड्यूल भी पोस्टपोन होगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...