कहते हैं कि हर मां ममता की मूरत होती है लेकिन ऐसा फिल्मों में भी हमेशा हो ये जरुरी नहीं और असल जिंदगी में भी ऐसा सच में हो, ये भी हर बार और सबके लिए जरुरी नहीं है. इन बातों को सही साबित करने के लिए हॉलीवुड फिल्मों की मांओं के ये किरदार काफी हैं.

आइये जानते हैं हॉलीवुड फिल्मों की उन मांओं के बारे में जिन्हें ममता की मूरत कहना तो दूर, मां कहना भी सही नहीं होगा.

पाइपर लॉरी

साल 1976 में आई हॉरर फिल्म 'कैरी' में उसकी मां पाइपर लॉरी का किरदार एक ऐसी मां की छवि को उजागर करता है जो अपने पागलपन के लिए अपनी बच्ची का इस्तेमाल करने से भी नहीं हिचकिचाती.

गोथैल

फैरी टेल फिल्म 'टैंग्लड' में रिपंजल की नकली मां का किरदार भी कुछ ऐसा ही था. ताउम्र जवां दिखने के लिए गोथैल नाम की चुड़ैल रिपंजल को कैद करके रखती है ताकि वह उसके जादुई बालों का जादू हमेशा अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करती रहे.

चार्लीज थेरान

क्या होगा अगर आपको पता चले कि दुनिया खत्म होने वाली है. शायद आप हर पल अपनी फैमिली के साथ बिताना चाहेंगे. हॉलीवुड फिल्म 'द रोड' में चार्लीज थेरान ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जो इस मुसीबत के समय अपने बच्चे और पति को छोड़कर चली जाती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...