VIDEO : इस तरह बनाएं अपने होंठो को गुलाबी
ऐसे ही वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कर SUBSCRIBE करें गृहशोभा का YouTube चैनल.
1988 में रिलीज हुई सलमान खान की डेब्यू फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में सलमान खान ने एक नेगेटिव रोल प्ले किया था. सलमान खान नहीं चाहते थे कि ये फिल्म हिट हो. दरअसल, अपने पिता सलीम खान की बौलीवुड में इतनी पहचान होते हुए भी उन दिनों सलमान फिल्मों में काम करने के लिए तरस रहे थे. सलमान खान पर बचपन से ही हीरो बनने का जुनून सवार था.
हीरो बनने के खातिर उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. उन दिनों सलमान खान ने कई प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के घर चक्कर लगाए, लेकिन हर कोई उन्हें रिजेक्ट करता रहा. ऐसे में 1988 में डायरेक्टर जे.के बिहारी ने फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ बनाने का मन बनाया. इस फिल्म के लिए उन्होंने रेखा और फारुख शेख को लीड रोल के लिए साइन किया. बिहारी को इस फिल्म के लिए एक ऐसे लड़के की तलाश थी जिसे इंडस्ट्री में कोई नहीं जानता हो.
बिहारी ने उस दौरान कई अभिनेताओं का इंटरव्यू लिया, लेकिन बिहारी किसी से खुश नहीं हुए. ऐसे में बिहारी को समझ नहीं आ रहा था वो क्या करें. एक दिन उन्होंने ऐसे ही कह दिया कि जो पहला शख्स इस बिल्डिंग में एंट्री करेगा, वो ही उनकी फिल्म में काम करेगा. संयोगवश उस समय सलमान किसी काम से उस बिल्डिंग में पहुंच गए.
