सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' रिलीज से पहले ही लोगों का ध्यान आकर्षि‍त करने में सफल रही है. फिल्म के गानों से लेकर रजनीकांत के गैंगस्टर लुक पहले ही हिट हो चुके हैं लेकिन महज रिलीज को जब तीन दिन बाकी रह गए हैं तो फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े दुश्मन कहे जाने वाली पाइरेसी का शि‍कार 'कबाली' भी हो गई है.

इसे लेकर कई खबरें आ रही हैं कि डार्क वेब के कई लिंक्स पर कबाली को डाउनलोड करने और स्ट्रीमिंग करने के ऑप्शन मौजूद हैं. डार्क वेब इंटरनेट का ऐसा कॉर्नर हैं जहां पर सॉफ्टवेयर के जरिए और ऑथोराइजेशन हासिल कर फिल्म बिजनेस को आहत किया जाता है.

इस फिल्म के प्रोडक्शन टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अधि‍कारियों से इस तरह के अनाधिकृत लिंक्स को ह‍टाने की मांग की गई है.

'कबाली' से पहले शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब', सलमान खान की 'सुल्तान' और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' भी ऑनलाइक लीक हो चुकी है. हालांकि 'ग्रेट गैंड मस्ती' की टीम ने फिल्म के लीक को लेकर FCAT के किसी शख्स पर फिल्म लीक करने का आरोप लगाया था लेकिन 'कबाली' को किसने लीक किया है इसका पता लगाना मुश्किल बताया जा रहा है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...