आपने भगवान के मंदिर तो बहुत देखे होंगे लेकिन हम आपको अमिताभ बच्चन का मंदिर दिखाने जा रहे हैं. ये दुनिया में बिग बी का इकलौता मंदिर बताया जा रहा है. इस मंदिर में रोज 6 मिनट की फिल्मी आरती गाकर बिग बी और उनके जूतों की पूजा होती है. आरती से पहले 9 पन्ने की खास अमिताभ चालीसा भी पढ़ी जाती है. इन सबके बाद प्रसाद भी मिलता है.
जूतों और कुर्सी के साथ होती है अमिताभ की पूजा
यहां अमिताभ की तस्वीर के साथ अग्निपथ मूवी में पहने गए उनके सफेद जूते की भी पूजा होती है. इतना ही नहीं, अक्स मूवी में जिस कुर्सी पर वो बैठे दिखे थे, उसे भी यहां लाकर रखा गया है. इसी पर अमिताभ की फोटो रखकर रोज पूजा-आरती होती है. बता दें, ये मंदिर कोलकाता के श्रीधर राय रोड़ पर बना है. यहां देश-विदेश से लोग आते हैं.
खुद अमिताभ ने मंदिर के लिए भेजा था जूता और कुर्सी
2001 में ये मंदिर बिग बी के एक फैन संजय पटौदिया ने बनवाया था. उसी साल खुद अमिताभ ने अपने मंदिर के लिए ये जूते और कुर्सी 2001 में संजय की रिक्वेस्ट पर भेजे थे. तब से 2 कमरों के इस मंदिर में कुर्सी और सफेद जूते की पूजा होती है.
