अयान मुखर्जी निर्देशित और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट व अमिताभ बच्चन के अभिनय से सजी फिल्म ‘‘बम्हास्त्रः भाग एक -शिवा’’ नौ सितंबर को प्रदर्शित हुई और फिल्म को ज्यादातर आलोचकांे की तरफ से नगेटिब प्रतिक्रियाएं मिली. तथा बाक्स आफिस पर भी अच्छे हालात नही रहे. जिसके चलते पीवीआर और आईनॉक्स के निवेशकों को 800 करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया. ज्ञातब्य है कि भारत में पीवीआर और आयनॉक्स मल्टीप्लैक्स सिनेमाघर की सबसे बड़ी चेन है. और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस चेन को शुक्रवार, नौ जून को बाजार पूंजीकरण में कुल मिलाकर 800 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है.
अयान मुखर्जी ने भारतीय पौराणिक कथाओं में वर्णित अजेय विनाशरूपी अस्त्र के रूप में वर्णित ब्रह्मास्त्र के नाम पर 410 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ‘‘ब्रम्हास्त्रः भाग एक’’ का विनाश यह अस्त्र रोक न पाया. यह हालत तब हुई है, जब निर्माता और पीआर टीम दावे कर रही थी कि फिल्म को 23 करोड़ की अग्रिम बुकिंग मिल चुुकी है. सर्वाधिक आश्चर्य की बात यह रही कि हर फिल्म को चार तक की रेटिंग देने वाले फिल्म समीक्षक और विश्लेषक तरण आदर्श ने भी इस फिल्म को दो स्टार की रेटिंग देते हुए इसे सर्वाधिक निराशा वाली फिल्म बता दी.
